प्रधानमंत्री के सात संदेश राष्ट्रहित में हर नागरिक का कर्तव्य : मदन राठौड़

0
136
Schemes will reach every village through the 'Gram Rath': Madan Rathod
Schemes will reach every village through the 'Gram Rath': Madan Rathod

जयपुर। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और आर्थिक चुनौतियों के दौर में नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से किया गया “राष्ट्र प्रथम – कर्तव्य सर्वोपरि” का आह्वान आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सात संदेश केवल सुझाव नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हैं।

राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से जहां संभव हो “वर्क फ्रॉम होम” को प्राथमिकता देने, अगले एक वर्ष तक अनावश्यक रूप से सोना खरीदने से बचने, पेट्रोल एवं डीजल की खपत कम करने तथा मेट्रो एवं सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग का आग्रह किया है। इसके साथ ही खाद्य तेल के सीमित उपयोग, अनावश्यक उपभोग में कमी, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा विदेशी उत्पादों के स्थान पर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह आह्वान केवल आर्थिक मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, ऊर्जा बचत और “वोकल फॉर लोकल” की भावना को भी सशक्त करता है। विदेश यात्राओं को सीमित करने और स्वदेशी संसाधनों को प्राथमिकता देने से देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री के इन संदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाए और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि जब देश का प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों को समझकर आगे बढ़ेगा, तभी भारत विश्व पटल पर और अधिक शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here