15 मई को होगी भगवान झूलेलाल एवं सतगुरु टेऊँराम महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

0
34
The idol of Lord Jhulelal and Satguru Teunram Maharaj will be consecrated on 15th May.
The idol of Lord Jhulelal and Satguru Teunram Maharaj will be consecrated on 15th May.

जयपुर। भगवान श्री झूलेलाल मंदिर सेवा समिति, जयसिंहपुरा खोर के तत्वावधान में 15 मई को भगवान श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में भगवान श्री झूलेलाल एवं आचार्य श्री सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पूज्य गुरुवर सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज एवं संत मंडल के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह का पोस्टर विमोचन हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष एवं संत मंडल की उपस्थिति में ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

समारोह में सांसद मंजू शर्मा, विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य, समाजसेवी तुलसी त्रिलोकानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन समिति के कन्हैयालाल पारवानी, देवीदास चेलानी, दीपक कुमार धामेजानी, दौलत त्रिलोकानी, करन अलवानी, प्रेमचंद फुलवानी, विजय हरलानी एवं सुनील कुमार ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here