ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

0
40
Two brothers arrested for stealing e-rickshaw batteries.
Two brothers arrested for stealing e-rickshaw batteries.

जयपुर। अशोक नगर थाना पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी के मामले में खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं। दोनों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि अशोक नगर थाना पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी के मामले में आरोपी फहीम खान (29) और नईम खान (26) को गिरफ्तार किया है। दोनो ही आरोपित सगे भाई हैं। दोनों नाहरी का नाका शास्त्री नगर स्थित मदीना मस्जिद के पास रहते है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं। पुलिस अब दोनों से अन्य चोरी की वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here