शादी का झांसा देकर पड़ोसी 8 साल तक करता रहा दुष्कर्म

0
34

जयपुर। जयपुर में एक युवती को उसके ही पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर झूठे प्यार में फंसाया और 8 साल तक उसकी आबरू से खेलता रहा। पीड़ित ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। खुद के साथ धोखे का अहसास होने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है कि एक ही कॉलोनी में रहने के कारण दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। जिसके बाद पड़ोसी ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और मिलने का झांसा देकर उसे अकेले में बुलाया। अकेलपन का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ जबदस्ती की।

विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा दिया और 8 साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का अंतिम दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से पूरी तरह मुकर गया और शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

इसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस की शरण ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी पड़ोसी को धर-दबोचा। पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद शनिवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here