आरएसी 8वीं बटालियन कांस्टेबल भर्ती: रिव्यू बोर्ड ने जारी की चयन सूची में सुनील गुर्जर अस्थाई रूप से चयनित

0
50

जयपुर । 8वीं बटालियन आरएसी (आईआर) गाजीपुर दिल्ली में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) भर्ती परीक्षा के तहत एक नया आदेश जारी किया गया है। पूर्व में जारी मुख्य चयन सूची में से एक पद अभ्यर्थी के आपराधिक प्रकरण में लिप्त होने (अपात्र होने) के कारण रिक्त हो गया था। इस रिक्त पद को भरने के लिए गठित रिव्यू चयन बोर्ड द्वारा एमबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) वर्ग के अभ्यर्थी सुनील गुर्जर पुत्र बनवारी लाल (रोल नंबर- 310096107) का पूर्णतया अस्थाई तौर पर चयन किया गया है, जिसे भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान द्वारा अनुमोदित कर दिया गया।

कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी सुनील गुर्जर को निर्देशित किया गया है कि वह अपने सभी मूल शैक्षणिक व अन्य आवश्यक वैधानिक प्रमाण पत्रों, शपथ पत्रों तथा उनकी दो-दो स्वयं प्रमाणित छाया प्रतियों के साथ 26 मई 2026 को प्रातः 10 बजे आवश्यक रूप से 8 वीं बटालियन आरएसी मुख्यालय गाजीपुर (दिल्ली) पर दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित होवें। इसके पश्चात, दस्तावेज सही पाए जाने पर अभ्यर्थी को 29 मई 2026 को प्रातः 8 बजे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए राजकीय चिकित्सालय, अलवर (राजस्थान) में उपस्थित होना होगा।

निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी का चयन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा। विस्तृत सूची एवं आवश्यक दस्तावेजों का पूरा विवरण राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here