संगीतमय श्री श्याम कथा करने टोली कोलकाता रवाना

0
109
Troupe Departs for Kolkata to Perform Musical Shri Shyam Katha
Troupe Departs for Kolkata to Perform Musical Shri Shyam Katha

जयपुर। पुरुषोत्तम मास में कोलकाता में पहली बार संगीतमय श्री श्याम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक पप्पू शर्मा खाटू वाले गुरुवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कोलकाता रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व श्री श्याम सेवा संघ, मानसरोवर के पदाधिकारियों एवं श्याम भक्तों ने उनका चंदन तिलक, माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।

संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सोनी ने बताया कि श्री श्याम कथा उड़ान संस्था के तत्वावधान में 29 से 31 मई तक कोलकाता के डिविनिटी पवेलियन, वीआईपी गोलाघाटा परिसर में होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में श्री श्याम कथा का श्रवण करने से आत्मशुद्धि, पितरों की शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन की बाधाएं दूर होकर सुख, समृद्धि और पुण्य फल प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि कोलकाता के श्याम भक्तों के लिए यह अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि खाटू धाम के पप्पू शर्मा व्यासपीठ से बर्बरीक के शीश दान की महिमा और कलयुग में बाबा श्याम के स्वरूप का विस्तृत वर्णन करेंगे। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को यह भी बताया जाएगा कि बर्बरीक ने अपना शीश दान क्यों किया और उन्हें कलयुग में बाबा श्याम के नाम से क्यों जाना जाता है।

इस अवसर पर श्याम प्रेमी सुधीर सिंगल, राम मनोहर खंडेलवाल, रवि अरोड़ा, दिनेश गुप्ता एवं सतीश शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here