हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 30 मई को

0
136
National Seminar on the Completion of 200 Years of Hindi Journalism on May 30
National Seminar on the Completion of 200 Years of Hindi Journalism on May 30

जयपुर। हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास में मील का पत्थर माने जाने वाले देश के प्रथम हिन्दी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रकाशन के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 मई को राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन की ओर से झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति सभागार में आयोजित होगा। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवा पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा।

आयोजन में देशभर से 100 से अधिक वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और मीडिया जगत के युवा विद्यार्थी भाग लेंगे। संगोष्ठी के दौरान राजस्थान के दो युवा पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट और महत्वपूर्ण योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्याम आचार्य की स्मृति में “पत्रकारिता सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन के प्रमोद शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी में हिन्दी पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर गहन मंथन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भाषा की शुचिता, पत्रकारिता के मूल्यों और वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभवों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। वरिष्ठजनों के अनुभव और युवा ऊर्जा के बीच संवाद इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीकी दौर को ध्यान में रखते हुए मीडिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स के नैतिक और प्रभावी उपयोग पर विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला के माध्यम से युवा पत्रकारों और मीडिया विद्यार्थियों को तकनीक के सकारात्मक और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के प्रोफेसर एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इनमें प्रमुख रूप से हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, वनस्थली विद्यापीठ, मणिपाल यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी, जेएनयू, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी तथा अपेक्स यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here