राजकुमार टोंग्या और ऋषभ टोंग्या ने भारत के सबसे चर्चित कान्स शोकेस को फिर से वैश्विक मंच पर पहुंचाया

0
60

जयपुर। प्रमुख भारतीय उद्योगपति और समाजसेवी ऋषभ टोंग्या ने, राजकुमार टोंग्या के साथ मिलकर, हाल ही में लगातार दूसरे वर्ष कान्स फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन सोइरे का आयोजन किया। जिसे अब वैश्विक मंच पर भारत के सबसे प्रभावशाली लक्ज़री और कल्चरल शोकेस में से एक माना जाता है। उल्लेखनीय है कि ऋषभ टोंग्या और राजकुमार टोंग्या दोनों जयपुर से हैं। इस शाम का एक प्रमुख आकर्षण चैरिटी ऑक्शन रहा, जिसने बीएमवीएसएस जयपुर फुट, ऑल हैंड्स एंड हार्ट्स, द ओपनएजी फाउंडेशन, द हुसैन सजवानी – डैमैक फाउंडेशन और प्रिंस अल्बर्ट II ऑफ मोनाको फाउंडेशन सहित विभिन्न समाज-सेवी संस्थाओं के समर्थन में €410,000 (यूरो) (लगभग ₹4,54,00,000) से अधिक राशि जुटाई। इस राशि में से लगभग €55,000 (यूरो) (लगभग ₹61,00,000) जयपुर फुट की पहलों के लिए समर्पित किए गए, जिसने जयपुर स्थित इस संस्था की वैश्विक पहचान और मानवीय प्रभाव को और मजबूत किया।

कान्स के प्रतिष्ठित होटल मार्टिनेज रूफटॉप पर चोपार्ड की को-प्रेसिडेंट कैरोलिन शेउफेले के साथ आयोजित इस शाम ने सिनेमा, लग्ज़री, फ़ैशन, बिज़नेस और समाज-सेवा के क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानी-मानी हस्तियां एक साथ जुटीं। यह समारोह भारतीय सिनेमा और संस्कृति के वैश्विक प्रभाव से प्रेरित एक उत्सव था।

उल्लेखनीय है कि जयपुर फुट के साथ यह सहयोग अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ, जब चोपार्ड की को-प्रेसिडेंट कैरोलिन शेउफेले ने जयपुर का दौरा किया और जयपुर फुट के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट एवं इंटरनेशनल ऑपरेशन्स के निदेशक, एंबेसडर सतीश मेहता के साथ ऋषभ टोंग्या से मुलाकात की। यह बैठक समाज सेवा, मानवीय प्रभाव और अंतरराष्ट्रीय लक्ज़री एवं सांस्कृतिक मंचों पर भारत की बढ़ती उपस्थिति को लेकर साझा संवाद की शुरुआत बनी। आगे चलकर यही सहयोग विकसित होकर कान्स 2026 के दौरान आयोजित गोल्डन सोइरे में जयपुर फुट समर्थित संस्थाओं में से एक बन गया।

कान्स के लक्ज़री और एंटरटेनमेंट परिदृश्य के केंद्र में भारत को स्थापित करते हुए, गोल्डन सोइरे ने आधुनिक भारत की भव्यता, महत्वाकांक्षा और सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाया। पिछले दो वर्षों में, ऋषभ टोंग्या कान्स में एक प्रमुख भारतीय हस्ती के रूप में उभरे हैं; उन्होंने एक ऐसा मंच तैयार किया है जो समाज सेवा, लग्ज़री और वैश्विक सांस्कृतिक संवाद के माध्यम से भारतीय उत्कृष्टता का सम्मान करता है।

जयपुर फुट के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट एवं इंटरनेशनल ऑपरेशन्स के निदेशक, एंबेसडर सतीश मेहता ने इस पहल के प्रभाव को स्वीकार करते हुए कहा, “यह बेहद उत्साहजनक है कि भारतीय समाज सेवा और मानवीय पहल को कान्स जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर पहचान और समर्थन मिल रहा है। इस प्रकार की पहल उन संस्थाओं की ओर सार्थक अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करने में मदद करती हैं, जो लाखों लोगों के जीवन में सम्मान और गतिशीलता वापस लाने की दिशा में कार्य कर रही हैं।”

सिनेमा, फैशन, व्यवसाय और मनोरंजन जगत की चर्चित हस्तियों की उपस्थिति से सजी इस सोइरे में भारतीय संगीत जगत के प्रतिष्ठित कलाकार बादशाह की विशेष प्रस्तुति भी शामिल रही। इसके साथ ही प्रतिष्ठित चोपार्ड रूफटॉप, होटल मार्टिनेज में विशेष रूप से क्यूरेट किए गए भारतीय पाक अनुभव और आकर्षक कलात्मक प्रस्तुतियों ने शाम को और भी भव्य बना दिया।

इस शाम के बारे में बात करते हुए ऋषभ टोंग्या ने कहा, “गोल्डन सोइरे वैश्विक मंच पर भारत की रचनात्मकता, आत्मीयता और सांस्कृतिक प्रभाव का उत्सव है। कान्स में भारत को इतनी सशक्त उपस्थिति के साथ प्रतिनिधित्व करते देखना और साथ ही सार्थक परोपकारी उद्देश्यों में योगदान देना इस शाम को और भी विशेष बना देता है।”

गोल्डन सोइरे को लगातार मिल रही अंतरराष्ट्रीय पहचान के साथ यह आयोजन तेज़ी से ‘रिविएरा’ पर भारत की एक विशिष्ट पहचान के रूप में उभरा है। यह विश्व की सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजनों में से एक के मंच पर भारतीय संस्कृति, लक्ज़री, समाज -सेवा और वैश्विक प्रभाव का उत्सव मनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here