राजस्थान में स्टेट ऑब्सटेट्रिशियन एंड गाइनोकोलॉजिस्ट सोसायटी का गठन

0
41

जयपुर। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों का राज्य स्तरीय सम्मेलन रविवार को जयपुर के होटल होलीडे-इन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ शामिल हुए और चिकित्सा क्षेत्र में आ रहे नवाचारों एवं नई तकनीकों पर विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से स्टेट ऑब्सटेट्रिशियन एंड गाइनोकोलॉजिस्ट सोसायटी, राजस्थान का गठन कर इसका शुभारंभ किया गया। सभी सदस्यों की सहमति एवं अनुशंसा पर डॉ. लीला व्यास को अध्यक्ष, डॉ. प्रेमलता मित्तल एवं डॉ. आशा वर्मा को उपाध्यक्ष तथा डॉ. सुधा गांधी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

संस्था की सचिव डॉ. नूपुर ने बताया कि सोसायटी के माध्यम से स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सा से जुड़ी नई तकनीकों और शोध कार्यों पर नियमित चर्चा की जाएगी। साथ ही आमजन को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करने तथा महिला स्वास्थ्य के प्रति जनचेतना बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संस्था की भावी गतिविधियों और कार्ययोजना पर भी सम्मेलन में विस्तार से चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here