धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई पर सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:पुलिस कमिश्नर

0
52
The Jaipur Police Commissioner will hold a public hearing at the Ramganj Police Station on May 17
The Jaipur Police Commissioner will hold a public hearing at the Ramganj Police Station on May 17

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा सड़क सीमा (राइट ऑफ वे) में आने वाले धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई के दौरान सोशल मीडिया अथवा अन्य डिजिटल माध्यमों पर धार्मिक उन्माद फैलाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्व अथवा शरारती प्रवृत्ति के लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वीडियो, पोस्ट या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भड़काऊ वीडियो बनाने, तथ्यहीन या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास किए जाने पर उसके विरुद्ध विधिसम्मत एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जयपुर पुलिस की साइबर शाखा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी इकाइयों को सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को साझा करने से बचें तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here