एसडीआरएफ ने दिवंगत जवान के परिवार को दी 11.22 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

0
75
The SDRF provided financial assistance of ₹11.22 lakh to the family of the deceased jawan.
The SDRF provided financial assistance of ₹11.22 lakh to the family of the deceased jawan.

जयपुर। राजस्थान राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) ने अपने दिवंगत जवान के परिवार के प्रति संवेदनशीलता और पारिवारिक एकजुटता का परिचय देते हुए स्वर्गीय जवान जितेंद्र सिंह के परिजनों को 11 लाख 22 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह राशि एसडीआरएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से एक दिन का वेतन योगदान कर एकत्रित की गई।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसडीआरएफ) रुपिंदर सिंघ तथा कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल का उद्देश्य दिवंगत जवान के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करना और यह संदेश देना था कि एसडीआरएफ अपने प्रत्येक साथी एवं उसके परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है।

उल्लेखनीय है कि एसडीआरएफ राजस्थान की जी कंपनी में बीकानेर संभाग मुख्यालय पर तैनात जवान जितेंद्र सिंह का 29 मार्च 2026 को बीमारी के कारण असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन से एसडीआरएफ परिवार में शोक की लहर दौड़ गई थी।

इसी क्रम में सहायक कमांडेंट जग्गू राम ने ग्राम नोखा स्थित दिवंगत जवान के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्र को 11 लाख 22 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर कंपनी कमांडर राकेश कुमार, प्लाटून कमांडर सुभाष चंद्र सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसडीआरएफ अधिकारियों ने कहा कि संगठन अपने जवानों और उनके परिवारों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहता है तथा भविष्य में भी ऐसी मानवीय पहलें जारी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here