कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी में 29 नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

0
60

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एम.डी. चोपदार ने राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें 29 नए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष चोपदार ने बताया कि यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की अनुशंसा और अनुमोदन के बाद की गई हैं। कार्यकारिणी विस्तार का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा आगामी राजनीतिक और चुनावी चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से विभाग की गतिविधियों में गति आएगी और अल्पसंख्यक समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी। नई कार्यकारिणी के गठन में प्रदेश के सभी संभागों और जिलों के क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के साथ-साथ सामाजिक संतुलन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। संगठन ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिससे राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी और मजबूत हो सके।

प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा को मजबूती प्रदान करने तथा अल्पसंख्यक समाज के हितों और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक विस्तार से प्रदेश में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की सक्रियता बढ़ेगी और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की विचारधारा को मजबूत आधार मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here