‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, फ्रंटलाइन वर्कर्स का हुआ सम्मान

0
65
Chief Minister Bhajanlal Sharma attends the special screening of ‘Bharat Bhagya Vidhata’.
Chief Minister Bhajanlal Sharma attends the special screening of ‘Bharat Bhagya Vidhata’.

जयपुर। अभिनेत्री Kangana Ranaut अभिनीत फिल्म भारत भाग्य विधाता की विशेष स्क्रीनिंग जयपुर में आयोजित की गई। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma तथा उपमुख्यमंत्री Diya Kumari ने शिरकत की। फिल्म की अभिनेत्री कंगना रनौत और निर्माता Dr. Jayantilal Gada ने दोनों अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

फिल्म को देशभर में मिल रहे उत्साहजनक प्रतिसाद के बीच कंगना रनौत अपनी पूरी टीम के साथ विभिन्न शहरों का दौरा कर रही हैं। भुवनेश्वर, रायपुर, दिल्ली और जोधपुर के बाद टीम जयपुर पहुंची, जहां फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कंगना रनौत और डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने राज्य के कुछ ऐसे वास्तविक नायकों को सम्मानित किया, जिन्होंने समाज और देश की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इन्हें ‘भारत भाग्य विधाता’ बैज ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद Manju Sharma भी मौजूद रहीं।

स्क्रीनिंग के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि भारत भाग्य विधाता की पूरी टीम की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत है। उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसे अनसुने और अनदेखे नायक हैं, जो बिना किसी अपेक्षा के देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देते हैं। फिल्म ऐसे ही लोगों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाने का प्रयास है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत भाग्य विधाता उन अनदेखे नायकों की कहानी है, जिनके मन में राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान जब अधिकांश लोग अपने घरों में सुरक्षित थे, तब युवा, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स लोगों की सेवा में जुटे रहे। यह फिल्म संवेदनशीलता, सेवा और करुणा की उसी भावना को दर्शाती है, जिससे समाज को प्रेरणा मिलती है।

देशव्यापी अभियान के तहत फिल्म की टीम विभिन्न शहरों में विशेष स्क्रीनिंग आयोजित कर रही है, जिनमें पुलिसकर्मी, नर्स, वार्ड बॉय, अस्पताल सुरक्षा गार्ड, सफाईकर्मी, सिक्योरिटी स्टाफ तथा अन्य फ्रंटलाइन कर्मियों को आमंत्रित कर उनकी सेवाओं का सम्मान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में रमा अग्रवाल, सुरभि शर्मा, रीनू कुमारी, मीनू, उदयवीर, रोशन लाल सालोडिया, रुकैया आरा, रूपाली देवी, पूर्वा पारीक और सपना शर्मा को ‘भारत भाग्य विधाता’ बैज ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here