वन विभाग के तीन फॉरेस्ट गार्ड दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
30
Three Forest Department guards arrested for accepting a bribe.
Three Forest Department guards arrested for accepting a bribe.

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कोटा टीम ने सोमवार को बूंदी जिले में ट्रैप कार्रवाई करते हुए वन विभाग के तीन फॉरेस्ट गार्डों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य फॉरेस्ट गार्ड को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है।

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि ग्राम लक्ष्मीपुरा, जिला बूंदी में अपनी जेसीबी मशीन से खेत सुधार और खाद डालने का कार्य कर रहा था। इस दौरान फॉरेस्ट गार्ड रूपाराम एवं अन्य वन विभाग कर्मियों ने जेसीबी संचालन की अनुमति देने के बदले एक लाख रुपये प्रतिमाह रिश्वत की मांग की और राशि नहीं देने पर मशीन जब्त करने की धमकी देकर परेशान किया।

शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में सत्यापन कराया गया। 11 जून को हुई सत्यापन कार्रवाई में आरोपियों द्वारा 50 हजार रुपये प्रतिमाह रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसी दौरान आरोपियों ने परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत भी जबरन वसूल लिए थे।

इसके बाद सोमवार को पुलिस निरीक्षक चन्द्रकंवर के नेतृत्व में गठित ट्रैप टीम ने बूंदी जिले के बरदा डेम स्थित वन विभाग चौकी पर कार्रवाई करते हुए फॉरेस्ट गार्ड रूपाराम, रामावतार और विजेन्द्र को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं फॉरेस्ट गार्ड साबूलाल को लक्ष्मीपुरा चौकी से डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here