दुपहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

0
27
Two cunning two-wheeler thieves arrested.
Two cunning two-wheeler thieves arrested.

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि मालपुरा गेट थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले इन्द्र धानका (21) निवासी हरियाली कॉलोनी, दुर्गापुरा, विवेक सैन (25) निवासी श्रीराम की नांगल, वाटिका रोड को गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वाहन चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पुलिस ने आरोपियों से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गईं पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (मालपुरा गेट थाना क्षेत्र), स्प्लेंडर प्लस, बजाज प्लेटिना, स्प्लेंडर प्लस, हीरो पैशन प्रो शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी इन्द्र धानका और विवेक सैन के खिलाफ पूर्व में भी चोरी एवं अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने टीम की तत्परता और तकनीकी जांच के माध्यम से वाहन चोरी के मामलों के खुलासे की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here