पांच चोरी के दुपहिया वाहन सहित शातिर वाहन चोर ‘मोटा’ गिरफ्तार

0
68
Cunning vehicle thief ‘Mota’ arrested with five stolen two-wheelers.
Cunning vehicle thief ‘Mota’ arrested with five stolen two-wheelers.

जयपुर। भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई पांच चोरीशुदा दुपहिया वाहन (मोटरसाइकिलें) बरामद की हैं। आरोपी रात के समय सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर शाहरुख उर्फ मोटा निवासी भट्टा बस्ती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा शाइन बाइक बरामद की गई, जबकि अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी की गई चार और मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी करता था। चोरी के बाद वह वाहनों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर उनके पुर्जे बेच देता था। आरोपी ने जयपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की कई वारदातें करना भी स्वीकार किया है। पुलिस उससे अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी दीपक त्यागी, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल राकेश कुमार, महेंद्र कुमार, रिछपाल तथा साइबर सेल के ननछू राम की भूमिका रही। आरोपी की गिरफ्तारी और माल बरामदगी में कांस्टेबल राकेश कुमार एवं महेंद्र कुमार की विशेष भूमिका बताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here