जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने एक शातिर नशेड़ी चोर को गिरफ्तार कर किया है। है। आरोपी भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखता था और मौका मिलते ही मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए वीवो और इनफिनिक्स कंपनी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि विधायकपुरी थाना पुलिस ने एक शातिर नशेड़ी चोर राहुल माहूर (33) निवासी हथरोई बावड़ी अजमेर रोड विधायकपुरी जयपुर को गिरफ्तार है। उसके कब्जे से चोरी के दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए।
जो एक शातिर चोर है और नशे का आदी भी है। आरोपी धार्मिक आयोजनों, भजन-कीर्तन और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखता था। मौका मिलने पर वह मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था।
प्रारंभिक जांच में उसके द्वारा पूर्व में भी मोबाइल चोरी की वारदातों में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि शहर में हुई अन्य मोबाइल चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित वारदातों की भी जांच की जा रही है।



















