लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस का आंदोलन आज

0
55
Congress's agitation today to protect democracy and constitutional institutions.
Congress's agitation today to protect democracy and constitutional institutions.

जयपुर। कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से शुक्रवार को शहीद स्मारक पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ आयोजित किया जाएगा। आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सीबी यादव ने बताया कि यह आंदोलन लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने, चुनाव आयोग की निष्पक्षता, दल-बदल की घटनाओं तथा निकाय एवं पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए जाने जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए।

उन्होंने बताया कि शहीद स्मारक पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सत्याग्रह होगा। इसके बाद प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 20 अगस्त को पूरे राजस्थान में ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ निकाली जाएगी।

सीबी यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी व्यवस्था पर निर्भर करती है। ऐसे में संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए यह जन आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here