गुरु-पुष्य नक्षत्र पर श्री नहर के गणेशजी का पंचामृत अभिषेक

0
41
Panchamrit Abhisheka of Shri Nahar's Ganesha on Guru-Pushya Nakshatra
Panchamrit Abhisheka of Shri Nahar's Ganesha on Guru-Pushya Nakshatra

जयपुर। ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित अतिप्राचीन दाहिनी सूंड एवं दक्षिणमुखी श्री नहर के गणेशजी महाराज मंदिर में गुरूवार को गुरु-पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर गुरुवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस दौरान प्रथम पूज्य भगवान गणेश का मंदिर परिवार की ओर से दूर्वा मार्जन एवं पंचामृत से अभिषेक किया गया।

मंदिर के युवाचार्य पंडित मानव शर्मा ने बताया कि प्रातः 11 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर महंत पंडित जय शर्मा के सान्निध्य में भगवान गजानंद का दूर्वा मार्जन के साथ पंचामृत अभिषेक संपन्न कराया गया। अभिषेक के बाद गणेशजी महाराज को नवीन पोशाक धारण कराई गई तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई।

सायंकाल मंदिर में 251 दीपकों से भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाआरती के पश्चात मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि एवं विघ्न निवारण का प्रतीक रक्षा सूत्र वितरित किए गए।
गुरु-पुष्य नक्षत्र के अवसर पर आयोजित इस विशेष धार्मिक कार्यक्रम में भक्तों ने भगवान गणेश से परिवार की सुख-समृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here