भगवान सियाराम पाटोत्सव : बधाइयों और भजनों से गुंजायमान हुआ खोले का हनुमानजी मंदिर

0
57
Lord Siyaram Installation Anniversary Celebration
Lord Siyaram Installation Anniversary Celebration

जयपुर। दिल्ली रोड स्थित श्री खोले के हनुमानजी मंदिर में आयोजित भगवान सियाराम के 29वें पाटोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर दिनभर भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा।

प्रातः 8 बजे श्री बलराम दास सत्संग मंडल के सदस्यों ने संगीतमय संकीर्तन प्रस्तुत किया। भजन-कीर्तन और प्रभु महिमा के गायन से श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर हो गए। वहीं सायंकाल 7 बजे शिव शान्तानन्द आश्रम, गोनेर एवं भगवत कृपा परिवार, जयपुर की ओर से ठाकुरजी की पारंपरिक बधाइयों का गायन किया गया। बधाइयों की मधुर स्वर लहरियों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

पाटोत्सव के तहत शुक्रवार को वेदमाता गायत्री के 20वें पाटोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक वैद्य अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह 6 बजे मां गायत्री का पंचामृत अभिषेक होगा। इसके बाद सुबह 8 बजे सामूहिक गायत्री मंत्र जाप, 10 बजे षोडशोपचार पूजन एवं विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे राजभोग अर्पित किया जाएगा तथा 11:30 बजे विशेष उत्सव आरती होगी। दोपहर 12 बजे गुरुकृपा सत्संग मंडल की ओर से सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं सायं 7 बजे बृजबिहारी अग्रवाल के संयोजन में राधा ब्रज चंद बिहारी सत्संग मंडल भजन एवं संकीर्तन की प्रस्तुति देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here