एक ही आसन पर करेंगे हनुमान चालीसा के 108 पाठ

0
116

जयपुर। श्री हनुमान चालीसा प्रबन्ध समिति के तत्वावधान में 11 जुलाई को सुबह 11 बजे से भांकरोटा में जयसिंहपुरा रोड स्थित हेरिटेज रिसॉर्ट में 108 श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ आयोजित किए जाएंगे। साधक एक ही आसन पर बैठकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित समिति की बैठक में तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य संरक्षक श्याम सुंदर मोसूण ने पोस्टर का विमोचन किया।

समिति के महेश बम्ब ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सामूहिक पाठ की परंपरा से जोडऩा है। कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिए गए हैं।

श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले साधक गणना के लिए अपने साथ एक-एक नारियल लेकर पाठ करेंगे। आयोजन स्थल पर श्री भन्दे बालाजी महाराज का आकर्षक दरबार सजाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ होगा। इसके बाद पंगत प्रसादी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here