28 जून को 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की

0
43

जयपुर। जयपुर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आगामी 28 जून से आयोजित किया जाएगा। 28 जून को पोलियो अभियान पर नवजात से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को 4064 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद आगामी दिवसों में घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में जिले में नवजात से लेकर 05 वर्ष तक के 4 लाख 60 हज़ार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 28 जून को पोलियो अभियान पर 4064 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद आगामी दिवसों में घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जायेगी।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. आशा मीणा ने बताया कि अभियान के आगामी तीन दिवसों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में विभाग की ओर से गठित मोबाइल टीमें घर-घर जाकर खुराक से वंचित नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलायेगी। अभियान के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु क्षेत्र में 737 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही 140 ट्रांजिक्ट टीमें और 177 मोबाईल टीमें कार्य करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here