11 जुलाई को होगा 108 हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ

0
56

जयपुर। भांकरोटा स्थित हेरिटेज रिसॉर्ट में आगामी 11 जुलाई को सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले 108 हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को भंदे के बालाजी धाम में वीर बजरंग बली की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मंदिर के पुजारी पं. रामदयाल शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर भंदे बालाजी महाराज के समक्ष आयोजन की निर्विघ्न सफलता और मंगल कामना की गई। पोस्टर विमोचन के बाद श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता का संकल्प लिया।

समिति के संरक्षक रामस्वरूप यादव ने बताया कि आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शहर एवं आसपास के प्रमुख धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को जोड़कर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का पुण्य लाभ दिलाना है।

समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज ने बताया कि आयोजन की तैयारियों के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार जनसंपर्क कर श्रद्धालुओं को कार्यक्रम की जानकारी दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से धार्मिक जागरूकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया जाएगा।

इस अवसर पर समिति सदस्य छितर यादव, मुकेश कुमावत, पंकज शर्मा, बिरदी चंद दम्बीवाल सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here