जयपुर। आमेर रोड स्थित आमेर सिटी हेरिटेज होटल परिसर में राधा रानी सेवा समिति की ओर से श्याम बाबा का भव्य जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन के साथ समिति द्वारा पिछले दो माह से निरंतर चल रही शरबत एवं पेयजल सेवा का भी समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। भजन संध्या के दौरान विभिन्न कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकार पन्या सेपट, शनि चक्रधारी सहित अन्य कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सेवादार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समिति के प्रमुख सहयोगी हनुमान जी सैनी, युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी, मनीष पारीक, नितिन सैनी, प्रवीण शर्मा, राजकुमार, प्रमोद, सुरेंद्र, राजेश रामानी, प्रीतम दास, दिनेश, शंकर, मोहन सैनी, राजू शर्मा, हिमांशु सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।



















