केवी की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में 43 खिलाड़ी नेशनल के लिए चयनित

0
74
43 players selected for the national level from the KV regional sports competition.
43 players selected for the national level from the KV regional sports competition.

जयपुर। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (आरएसएम) 2026-27 में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-छह जयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण,रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। राजस्थान के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के 85 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 43 का चयन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (एनएसएम) के लिए हुआ है।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने हॉकी में बालक अंडर-14, बालक अंडर-17 और बालिका अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं हॉकी एवं बास्केटबॉल के बालिका अंडर-17 वर्ग, क्रिकेट बालिका अंडर-17, बॉक्सिंग बालक अंडर-17 तथा ताइक्वांडो बालक अंडर-17 वर्ग में रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा बास्केटबॉल बालिका अंडर-14 और कबड्डी बालिका अंडर-17 वर्ग में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 43 खिलाड़ियों का चयन केन्द्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (एनएसएम) के लिए हुआ है, जिसे विद्यालय की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य के.सी. मीणा ने खिलाड़ियों की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि का श्रेय शारीरिक शिक्षक मनमोहन सिंह मीणा तथा प्रशिक्षक करण सिंह लांबा के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत को दिया।

विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here