केवीएस संभागीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में आर.के. एकेडमी का दमदार प्रदर्शन

0
38
R.K. Academy's Impressive Performance at KVS Regional Archery Competition
R.K. Academy's Impressive Performance at KVS Regional Archery Competition

जयपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-तीन जयपुर में आयोजित केवीएस संभागीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में आर.के. एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अकादमी के छह खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

प्रतियोगिता में आर.के. एकेडमी के खिलाड़ी मयंक बुरड़क, जो हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण बुरड़क के पुत्र हैं, ने अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी का गौरव बढ़ाया। वहीं लक्ष्य ने अंडर-19 वर्ग की 30 मीटर और 40 मीटर स्पर्धाओं में दो रजत पदक हासिल किए।

इसके अलावा गार्गी ने कांस्य पदक तथा जोएल ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर आर.के. एकेडमी के छह तीरंदाजों का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

अकादमी की प्रशिक्षक कविता पंवार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और संस्थान का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही यह परिणाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here