जयपुर। वेद, संस्कार एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु वेद स्वाध्याय पीठ गुरुकुल के तत्वावधान में भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार (वैदिक उपनयन संस्कार महोत्सव) का आयोजन 1 जुलाई 2026, बुधवार को हुआ। यह पावन आयोजन श्री नहर के गणेश जी मंदिर, माउंट रोड, ब्रह्मपुरी, जयपुर में संपन्न हुआ
गुरुकुल के अध्यक्ष आचार्य योगेश पारीक ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रातकाल 7 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें 10 विधि स्नान, प्रायश्चित संकल्प, मंडल अर्चन, ग्रह शांति हवन, उपनयन , वेदारंभ, का कार्यक्रम हुआ और विद्वानों द्वारा उपनयन का पौराणिक एवं वैज्ञानिक आधार पर व्याख्यान हुआ पंडित महेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस संस्कार के माध्यम से बालकों को वेदाध्ययन, संध्योपासना एवं धर्माचरण की प्रेरणा दी जाएगी।
इस अवसर पर नहर गणेश जी के महंत पं. जय कुमार शर्मा ने बताया कि उपनयन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि बालकों के जीवन में ज्ञान, अनुशासन, संस्कार और वैदिक जीवन-पद्धति की शुभ शुरुआत है। युवाचार्य मानव शर्मा द्वारा बटुकों को उपनयन धारण और परिवर्तन विधि बताई गई।

इस आयोजन में1008सिद्ध योग बालनाथ जी महाराज, चतुर्वेदाचार्य डॉ आनंद पुरोहित, डॉ कमल चोटिया, अचार्य राजकुमार जी, चेतराम जी महंत जानकी जीवनशरणजी एवं सभी क्षेत्रीय संत महात्माओं का सानिध्य प्राप्त हुआ,कार्यक्रम आयोजक कैलाश सोनी ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों को इस उत्साह वर्धन करने के लिए धन्यवाद दिया।



















