चोरी की पांच बाइक सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार

0
41
Two notorious thieves arrested with five stolen bikes.
Two notorious thieves arrested with five stolen bikes.

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पूछताछ में दोनों ने जयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक वाहन चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए मोटरसाइकिलें चुराकर उनके पार्ट्स औने-पौने दामों में बेच देते थे। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि बजाज नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर ललित चौहान और आलोक उमरवाल को गिरफ्तार किया है और दोनो ही आरोपित महेश नगर थाना इलाके के रहने वाले है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे का खर्च पूरा करने के लिए बाइक चोरी कर उनके पार्ट्स सस्ते दामों में बेच देते थे। न्यायालय से पुलिस रिमांड मिलने के बाद उनकी निशानदेही पर पांच अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की है।

बजाज नगर थानाधिकारी रामधन डोभाल ने बताया कि आलोक उमरवाल आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ वर्ष 2023 से 2025 के बीच आदर्श नगर, श्याम नगर, सोडाला, मुहाना तथा बजाज नगर थानों में वाहन चोरी और लूट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में बजाज नगर थाने के हेड कांस्टेबल शंकरलाल, हेड कांस्टेबल धर्म सिंह, कांस्टेबल रामावतार, महेंद्र कुमार, नाहर सिंह, राकेश तथा धर्म सिंह शामिल रहे। इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल धर्मसिंह तथा कांस्टेबल महेंद्र कुमार और रामावतार की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here