श्री हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ की तैयारियां पूर्ण

0
57
Preparations for the mass recitation of Shri Hanuman Chalisa are complete.
Preparations for the mass recitation of Shri Hanuman Chalisa are complete.

जयपुर। श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के तत्वावधान में 11 जुलाई को भांकरोटा में आयोजित होने वाले एक ही आसन पर 108 श्री हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ महाआयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सान्निध्य में सोमवार को आयोजन स्थल हेरिटेज रिसोर्ट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने पर चर्चा की गई।

समिति के महेश बम्ब एवं पंकज शर्मा ने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लेने के लिए पंजीयन करवाया है। बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक श्याम सुन्दर मोसूण, संरक्षक रामस्वरूप यादव एवं सरदार राजन सिंह को आयोजन की समस्त तैयारियों से अवगत कराया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले सभी साधकों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान समिति के राधेश्याम बैराठी, मुकेश कुमावत, रामावतार छीपा, राजेश विजयवर्गीय, बिरदी चंद जांगिड़, नाथू शर्मा, योगेन्द्र नीखरा, लोकेश कुमावत, बिरदी चंद दंबीवाल, शैलेन्द्र यादव, हंसराज कुमावत, रविन्द्र खंगारोत, सीताराम विजयवर्गीय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here