जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में सोमवार को पांच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में हुई कथा में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। व्यासपीठ से कथावाचक संजय गोस्वामी महाराज ने भगवान श्रीहरि के 24 अवतारों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उनके अवतरण के उद्देश्य और लोक कल्याणकारी स्वरूप को विस्तार से समझाया।
उन्होंने कहा कि जब-जब संसार में अधर्म, अन्याय और अज्ञान का अंधकार बढ़ा, तब-तब प्रभु ने विभिन्न अवतार धारण कर धर्म की पुन: स्थापना की तथा मानवता को सत्य, सेवा और सदाचार का मार्ग दिखाया। उन्होंने प्रत्येक अवतार के माध्यम से जीवन में धर्म, करुणा, त्याग और कर्तव्य की भावना अपनाने का संदेश दिया। कथा में मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।



















