रामलला मंदिर में चोरी के विरोध में आप का सुंदरकांड पाठ

0
58
AAP organizes Sundarkand recitation in protest against the theft at the Ram Lalla temple.
AAP organizes Sundarkand recitation in protest against the theft at the Ram Lalla temple.

जयपुर। अयोध्या स्थित श्रीरामलला मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी राजस्थान ने मंगलवार को शास्त्री नगर स्थित बिल्लेश्वर मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, रामभक्तों और आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लेकर चोरी के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने बताया कि भगवान श्रीराम एवं प्रभु हनुमान की आराधना के साथ सुंदरकांड पाठ कर न्याय की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि रामलला मंदिर में हुई चोरी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर आघात है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।

कार्यक्रम की शुरुआत आम आदमी पार्टी राजस्थान की कार्यकारी अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने पूजा-अर्चना से की। इसके बाद श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। वहीं पंडित राजेंद्र शास्त्री ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर कीर्ति पाठक ने कहा कि पार्टी भगवान श्रीराम की आस्था का सम्मान करती है और मंदिर में हुई चोरी की घटना को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम और हनुमान जी से न्याय की प्रार्थना की गई है। साथ ही पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री के नाम हस्ताक्षर अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान श्रीराम और हनुमान जी दोषियों को सख्त सजा दिलाएंगे तथा न्याय अवश्य मिलेगा।

सुंदरकांड पाठ के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री के नाम तैयार किए गए ज्ञापन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने हस्ताक्षर कर चोरी के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग का समर्थन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता अमित शर्मा ‘लियो’, प्रदेश सचिव मीना त्यागी, सौरभ चौधरी और जुगल किशोर शर्मा, जयपुर जिला अध्यक्ष अमित दाधीच, जिला महासचिव संगीता गौर, वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चौहान, पवन चौहान, राशिद भाई, हनीफ भाई, सुषील जैन, विनीत शर्मा, शहजाद खान, बृजेश निर्वाण, भैरव स्वामी, विनोद सैनी, सुनील अग्रवाल, मोहसिन खान, मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश मेहरा, कोऑर्डिनेटर मीना सैनी, डी.के. जैन, वीरेंद्र चौधरी, संयुक्त सचिव अमित वशिष्ठ सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here