‘इंद्रजाल’ का ट्रेलर रिलीज़: रहस्य और सस्पेंस से बढ़ी दर्शकों की उत्सुकता

0
50
'Indrajaal' trailer released
'Indrajaal' trailer released

जयपुर। रहस्य और सस्पेंस से भरपूर आगामी हिंदी फिल्म ‘इंद्रजाल’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। करीब तीन मिनट के ट्रेलर में दमदार विजुअल्स, प्रभावशाली बैकग्राउंड म्यूज़िक, शानदार सिनेमैटोग्राफी और कलाकारों के सशक्त अभिनय ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। ट्रेलर में रहस्यमयी घटनाओं, अप्रत्याशित मोड़ों और रोमांचक दृश्यों की झलक दिखाई गई है, जिससे फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म का निर्देशन और संपादन जागेश्वर ललिता ढोबळे ने किया है, जबकि निर्माता सुचेता अजय निकम हैं। सह-निर्माता अजय शिवराम निकम और मंगेश शालिग्राम वैती हैं। कहानी नामदेव मुरकुटे ने लिखी है तथा सिनेमैटोग्राफी आकाश सेठी ने की है। फिल्म के गीत सुवर्णा तिवारी और गौरव चाटी ने गाए हैं।

संगीत गौरव चाटी, गीत योगेश दांगटने, जबकि बैकग्राउंड स्कोर, म्यूजिक अरेंजमेंट और प्रोग्रामिंग उदय साळवी ने की है। क्रिएटिव प्रोड्यूसर हरेश सुतार हैं। फिल्म में महेश निकम, शनाया त्रिपाठी, यशराज डिंबळे, नामदेव मुरकुटे, किरण माने, कल्पना सारंग, दर्शना रसाळ, धीरज शर्मा, सत्यम छेत्री सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘इंद्रजाल’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here