पीएम आवास योजना की किस्त जारी करने के नाम पर रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

0
23
Village Development Officer arrested for taking a bribe.
Village Development Officer arrested for taking a bribe.

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जोधपुर ग्रामीण इकाई ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत ठाडिया (पंचायत समिति चामू) के ग्राम विकास अधिकारी रामनरेश मीना को 3 हजार 500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली थी कि आरोपी परिवादी की पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत मकान की तीसरी किस्त जारी करने और मकान का फोटो खींचने की एवज में 3 हजार 500 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत की मांग सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here