राजस्थान कैटरर्स संगठन की जयपुर संभाग बैठक आयोजित

0
59
Jaipur Division Meeting of Rajasthan Caterers Association Held
Jaipur Division Meeting of Rajasthan Caterers Association Held

जयपुर। राजस्थान कैटरर्स संगठन की जयपुर संभाग जिले की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के अध्यक्ष डॉ. मनोज सेवानी, महासचिव कमल गुर्जर, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह हाड़ा, वरिष्ठ सलाहकार संजय खंडेलवाल,सह सचिव दौलत सिंह सोलंकी सहित पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान नए सदस्यों का स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में नए सदस्य संगठन से जुड़े।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए सदस्यों की एकजुटता पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन की ओर से सदस्यों का बीमा, केवाईसी दस्तावेजों की प्रक्रिया और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कराने की जानकारी दी गई।

पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का स्थापना दिवस 8 सितंबर को श्री सांवरियाजी मंदिर में मनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा हाल में खाद्य विभाग की कार्रवाइयों को देखते हुए सभी सदस्यों से फूड लाइसेंस बनवाने और आवश्यक सरकारी नियमों का पालन करने की अपील की गई। बैठक में सदस्यों को विभिन्न सरकारी सुविधाओं और कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here