जयपुर। विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु एवं प्रेरक वक्ता डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ 19 जुलाई को जयपुर में आयोजित विराट आध्यात्मिक सत्संग में जीवन प्रबंधन, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देंगे। यह कार्यक्रम रविवार शाम 4:30 बजे महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम, भारतीय विद्या भवन में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, देश में ‘एस्ट्रो अंकल’ के नाम से लोकप्रिय डॉ. पवन सिन्हा अपने प्रवचन में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों के माध्यम से धैर्य, कर्तव्य, भक्ति और जीवन मूल्यों पर मार्गदर्शन देंगे।
साथ ही मानसिक तनाव, अवसाद, पारिवारिक चुनौतियों, निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास और ध्यान की सही विधि जैसे विषयों पर भी व्यावहारिक समाधान बताएंगे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को अपनी व्यक्तिगत एवं आध्यात्मिक जिज्ञासाओं के समाधान का भी अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन व्यवस्था की दृष्टि से पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।



















