अर्बन बैंक के कर्मचारियों को जिम्मेदारी और टीम भावना से कार्य करने का संदेश

0
54
Message to Urban Bank employees to work with a sense of responsibility and team spirit.
Message to Urban Bank employees to work with a sense of responsibility and team spirit.

जयपुर/ चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. आई.एम. सेठिया ने कर्मचारियों से जिम्मेदारी, सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ कार्य कर बैंक के व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण ऋण वितरण, रिकवरी, छोटी बचत योजनाओं के विस्तार और बेहतर ग्राहक सेवा पर जोर दिया।

प्रशिक्षण के दौरान बैंक की विभिन्न शाखाओं के व्यवसाय की समीक्षा भी की गई। समापन सत्र में निदेशक मंडल ने कर्मचारियों को टीमवर्क के साथ व्यवसाय वृद्धि के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना और निदेशक राधेश्याम आमेरिया का शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। साथ ही आमसभा में स्वीकृत 10 प्रतिशत लाभांश राशि अंशधारियों के खातों में हस्तांतरण अभियान का भी शुभारंभ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here