सद्गुरु टेऊँराम जन्मोत्सव: मंच पर साकार हुई जीवन लीला, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

0
42
sadhguru toonram birth anniversary
sadhguru toonram birth anniversary

जयपुर। श्री अमरापुर स्थान में आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज के 140वें जन्मोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। हवन-यज्ञ, सामूहिक चालीसा पाठ, सत्संग और धार्मिक आयोजनों के बीच पूज्य स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि “मेरा सद्गुरु टेऊँराम जगत में जीव उबारन आया था।”

उन्होंने सद्गुरु टेऊँराम महाराज के जीवन, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और अमरापुर स्थान की स्थापना पर प्रकाश डाला। संतों ने भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

शाम को सद्गुरु टेऊँराम महाराज की दिव्य जीवन गाथा पर आधारित नाट्य मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। लेखक रमेश रंगानी, दिलीप रामचंदानी, हेमंत खटवानी सहित कलाकारों ने करीब डेढ़ घंटे की प्रस्तुति के माध्यम से सद्गुरु के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत किया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

आयोजन समिति के अनुसार जन्मोत्सव श्रृंखला के तहत 17 जुलाई को सुबह 140 कन्याओं का विशाल कन्या भोज आयोजित होगा। वहीं शाम 6 बजे सद्गुरु टेऊँराम महाराज की नौका विहार झांकी निकाली जाएगी, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here