ओबीसी अधिकारों की लड़ाई होगी तेज: कांग्रेस सलाहकार परिषद की बैठक में कई प्रस्ताव

0
47
The fight for OBC rights will intensify.
The fight for OBC rights will intensify.

जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में गुरुवार को राजस्थान प्रदेश ओबीसी कांग्रेस सलाहकार परिषद की बैठक प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक में ओबीसी आरक्षण 21 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने, लोकसभा-विधानसभा में राजनीतिक आरक्षण तथा महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण में ओबीसी महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया।

डॉ. अनिल जयहिंद ने कहा कि ओबीसी समाज को आबादी के अनुपात में शिक्षा, रोजगार और राजनीति में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। वहीं गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय और ओबीसी समाज के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक के अंत में हरसहाय यादव ने परिषद के सुझाव राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने और अधिकारों की लड़ाई को गांव-गांव तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here