इम्पेला तकनीक से जटिल एंजियोप्लास्टी: 70 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन

0
39
Complex angioplasty using Impella technique: 70-year-old woman gets a new lease of life.
Complex angioplasty using Impella technique: 70-year-old woman gets a new lease of life.

जयपुर। मणिपाल हॉस्पिटल, जयपुर में 70 वर्षीय महिला मरीज की इम्पेला हार्ट पंप तकनीक की सहायता से सफल हाई-रिस्क कॉम्प्लेक्स एंजियोप्लास्टी कर नया जीवन दिया गया। मरीज को तेज सीने और पेट दर्द के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. विपिन जैन और वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु गुप्ता ने जांच की। ईसीजी, ईको व अन्य परीक्षणों में हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, हृदय की पंपिंग क्षमता में कमी और लगातार गिरते ब्लड प्रेशर की पुष्टि हुई।

एंजियोग्राफी में हृदय की मुख्य धमनी (लेफ्ट मेन) सहित तीनों प्रमुख धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज मिला। मरीज की नाजुक स्थिति के कारण बाईपास सर्जरी जोखिमपूर्ण होने से डॉ. हिमांशु गुप्ता ने इम्पेला हार्ट पंप की मदद से हाई-रिस्क एंजियोप्लास्टी की। प्रक्रिया के दौरान ब्लॉकेज हटाकर रक्त प्रवाह सामान्य किया गया और मरीज की जान बचाई गई।

डॉ. हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इम्पेला तकनीक जटिल एंजियोप्लास्टी के दौरान हृदय को अस्थायी सहारा देकर उपचार को अधिक सुरक्षित बनाती है। वहीं, हॉस्पिटल डायरेक्टर रंजन ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ टीम के सहयोग से अब जटिल हृदय रोगियों का भी सफल उपचार संभव हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here