विप्र सेना स्थापना दिवस पर चिकित्सा, रक्तदान व वृक्षारोपण के आयोजन

0
137
Medical camps, blood donation drives

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित शेखावाटी हॉस्पिटल में विप्र सेना का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शेखावाटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सर्वेश शरण जोशी ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। वहीं रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पंडित राजकुमार चतुर्वेदी ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेते हुए विप्र सैनिकों को जनकल्याण के कार्यों के लिए संकल्प दिलाया। समापन पर वृक्षारोपण कर अतिथियों को पौधे भेंट किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया।

इस अवसर पर नितेश चेतन, विजय शर्मा, अजीत जोशी, अधिवक्ता प्रेरणा मिश्रा, रविकांत गौड़, अधिवक्ता जतिन, डॉ. एस.पी. यादव, सावित्री चौधरी, मंजू चौधरी, भादो सिस्टर, मुकेश शर्मा, सोनू नरवाल, मोनू अग्रवाल, अमित शर्मा सहित विप्र समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

अंत में डॉ. सर्वेश शरण जोशी ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का दुपट्टा व पटका पहनाकर सम्मान किया और “मजबूत विप्र–सशक्त राष्ट्र” का आह्वान करते हुए समाज में शिक्षा, सेवा, संस्कार, संगठन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। साथ ही आयोजन में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here