युवाशक्ति के जागरण से ही होगा समर्थ राष्ट्र का निर्माण: मंजू शर्मा

0
101
A strong nation will be built only through the awakening of the youth: Manju Sharma
A strong nation will be built only through the awakening of the youth: Manju Sharma

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ की ओर से मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र में ‘हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा-हम बदलेंगे, युग बदलेगा’ थीम पर जिला स्तरीय सजल युवा संगम आयोजित किया गया। जागृत युवा-समर्थ राष्ट्र अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 300 से अधिक युवाओं ने चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास, नशामुक्ति, आध्यात्मिक जागरण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवाओं के संस्कारों पर निर्भर करता है तथा युवाओं से गायत्री मंत्र का नियमित जप कर सकारात्मक एवं नैतिक जीवन अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गायत्री परिवार राजस्थान के जोन प्रभारी एवं मुख्य ट्रस्टी ओम प्रकाश अग्रवाल ने युवा शक्ति को राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए साधना, सेवा और संस्कार को जीवन का आधार बनाने पर बल दिया।

सेवानिवृत्त वन अधिकारी नरेन्द्र शर्मा ने युवाओं से सफल होने के साथ समाज के लिए उपयोगी बनने का संदेश दिया। दीक्षा जामवाल, रामेश्वर शर्मा, दिनेश आचार्य, डॉ. प्रशांत भारद्वाज, डॉ. अजय भारद्वाज, डॉ. जितेंद्र और योगाचार्य रामेश्वर सिंह ने व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रभक्ति, नशामुक्ति, विचार क्रांति, प्राकृतिक जीवनशैली तथा योग के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। युवा प्रकोष्ठ संयोजक हेमंत मिश्रा ने कहा कि संगम से युवाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना सुदृढ़ हुई।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार राजस्थान के ट्रस्टी सतीश भाटी, वेदना निवारण केन्द्र के व्यवस्थापक आर.डी. गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन दीक्षा जामवाल और हिमांशी ने किया, जबकि जयपुर जिला समन्वयक केदार शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here