जयपुर। श्री अमरापुर दरबार में सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का 140वां जन्मोत्सव एवं 40 दिवसीय चालीहा महोत्सव श्रद्धा और वैदिक अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न हुआ। 9 जून से शुरू हुए 40 दिवसीय हवन यज्ञ में 2100 से अधिक दंपत्तियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी। जन्मोत्सव पर 140 किलो लड्डू महाप्रसादी का भोग लगाया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
आयोजकों के अनुसार पंच दिवसीय जन्मोत्सव में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान कुष्ठ आश्रम, अनाथालय और अस्पतालों में फल एवं प्रसादी वितरण सहित सेवा कार्य भी किए गए। संतों ने सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज की आध्यात्मिक वाणी को हिंदी पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग दोहराई। 24 जुलाई को श्री अमरापुर दरबार में स्वामी टेऊँराम छठी उत्सव भजन-कीर्तन, खीर प्रसादी और झूला झांकी के साथ मनाया जाएगा।



















