बधाई गीतों के बीच श्रद्धा से मनाया सद्गुरु स्वामी टेऊराम का छठी महोत्सव

0
55
The 'Chhathi' festival of Sadguru Swami Teuram was celebrated with reverence amidst songs of celebration.
The 'Chhathi' festival of Sadguru Swami Teuram was celebrated with reverence amidst songs of celebration.

जयपुर। सनातन धर्म के प्रचारक एवं खंडू गांव में जन्मे युगपुरुष आचार्य श्री सद्गुरु स्वामी टेऊराम जी महाराज का छठी महोत्सव (नामकरण दिवस) जयपुर स्थित श्री अमरापुर स्थान पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाल स्वरूप में सद्गुरु स्वामी टेऊराम की मनमोहक झूला झांकी सजाई गई। पालने में विराजित सद्गुरु को झुलाते हुए श्रद्धालुओं और संतों ने बधाई गीत गाए तथा पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

महोत्सव के दौरान मंदिर और समाधि स्थल का ऋतु पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। मोगरा, गुलाब और इत्र की सुगंध से वातावरण महक उठा। आचार्य श्री को खीर प्रसादी, घेवर और माखन-मिश्री का विशेष भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में आचार्य श्री के 140वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। सुंदर माला सजाओ प्रतियोगिता में मेघा आसवानी, हर्षिता इसरानी, हेमा और रिया भागानानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। संतों ने विजेताओं को पुरस्कार एवं आशीर्वाद प्रदान किए।

श्रद्धालुओं ने सद्गुरु स्वामी टेऊराम के जीवन आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हुए धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here