पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रावण मास में सहस्त्रघट आयोजन

0
63

जयपुर। दिल्ली बाईपास रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में 29 जुलाई से श्रावण मास प्रारम्भ होगा महंत रामरज दास त्यागी ने बताया शिव भक्तों के लिए विश्व जन कल्याण के लिए 29 जुलाई से प्रतिदिन शिव जी का सहस्त्र घट का समय प्रातः 7 से 10 बजे तक रहेगा 28 अगस्त तक 30 दिन के अलग अलग यजमान रहेगे।

अभी तक 20 यजमानो का पंजीयन हो चुका है यजमानो को मन्दिर द्वारा सहस्त्र घट में सुविधा मंदिर द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी । पूजन सामग्री,एवं गंगाजल आदि द्रव्यों से विधि विधान के साथ सहस्त्र घट का आयोजन होगा। यजमान के परिवार के पांच सदस्यों को आरती के पश्चात प्रसादी व्यवस्था भी मन्दिर द्वारा होंगी। सहस्त्र घट का पंजीयन आवश्यक है 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा को पंचमुखी हनुमान मंदिर में गुरु पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here