मिस फ्यूजन इंडिया के विजेताओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच: जयपुर में अगस्त में होगा राष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट

0
57
Miss Fusion India winners will get an international platform.
Miss Fusion India winners will get an international platform.

जयपुर। फ्यूजन ग्रुप के डायरेक्टर एवं मिस राजस्थान के फाउंडर डायरेक्टर योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा को द मिस ग्लोब इंडिया तथा मिस प्लैनेट इंटरनेशनल का नेशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राजस्थान की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है।

योगेश मिश्रा ने बताया कि द मिस ग्लोब का आयोजन इस वर्ष नवंबर में थाईलैंड और मिस प्लैनेट इंटरनेशनल का आयोजन अगले वर्ष मार्च में कंबोडिया में होगा। इससे पहले अगस्त में जयपुर के अनंत महल पैलेस में मिस फ्यूजन इंडिया का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के विजेताओं को द मिस ग्लोब इंडिया, मिस प्लैनेट इंडिया और मिस ओशन इंडिया के खिताब देकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि फ्यूजन ग्रुप लंबे समय से राजस्थान की युवतियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराता रहा है। अब मिस फ्यूजन इंडिया के माध्यम से विश्व के प्रमुख ब्यूटी पेजेंट्स में भागीदारी का अवसर भी मिलेगा।

योगेश मिश्रा ने कहा कि द मिस ग्लोब विश्व के सबसे पुराने ब्यूटी पेजेंट्स में से एक है और इस वर्ष इसका 101वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। पूर्व में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपने ब्यूटी पेजेंट प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत की प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में भेजती रही हैं। अब भारत में इसके आयोजन और चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा निभाएंगे, जिसे उन्होंने राजस्थान के लिए गौरव का विषय बताया।

उन्होंने कहा कि अब मिस फ्यूजन इंडिया के जरिए विश्व के प्रमुख सात ब्यूटी पेजेंट्स में शामिल तीन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें वैश्विक मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here