राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान और बेबीलॉन चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के बीच एमओयू

0
54
MoU Signed Between National Institute of Ayurveda and Babylon Children's Hospital
MoU Signed Between National Institute of Ayurveda and Babylon Children's Hospital

जयपुर। आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर और बेबीलॉन चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल, जयपुर के बीच बाल स्वास्थ्य सेवाओं, नैदानिक प्रशिक्षण, अनुसंधान और समन्वित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए गुरुवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

एमओयू पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) जय प्रकाश शर्मा और बेबीलॉन चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. धनंजय मंगल ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. अनुपम श्रीवास्तव, कौमारभृत्य (बाल रोग) विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश नागर, डॉ. स्वाति घाटे सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी एवं संकाय सदस्य मौजूद रहे।

समझौते के तहत दोनों संस्थान संकाय एवं विद्यार्थियों के आदान-प्रदान, क्लीनिकल ऑब्जर्वरशिप, बाल एवं नवजात चिकित्सा में व्यावहारिक प्रशिक्षण, संयुक्त नैदानिक अनुसंधान, सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई), कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, वैज्ञानिक सम्मेलनों तथा संयुक्त शोध प्रकाशनों के क्षेत्र में सहयोग करेंगे।

दोनों संस्थानों ने उम्मीद जताई कि यह साझेदारी साक्ष्य-आधारित समन्वित स्वास्थ्य सेवाओं, अंतर्विषयक रोगी देखभाल, बाल स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार, व्यावसायिक क्षमता विकास तथा गुणवत्तापूर्ण बाल चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here