गाइडलाइन उल्लंघन पर दो स्पा सेंटरों पर पुलिस ने मारी रेड

0
55

जयपुर। पुलिस आयुक्तालय के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बजाज नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्पा सेंटरों से 11 युवतियों और 6 युवकों सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई गाइडलाइन की अवहेलना करने पर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत की गई।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों की आड़ में हो रही गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) पारसमल जैन एवं सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर विनोद शर्मा के निर्देशन में बजाज नगर थाना प्रभारी रामधन डोभाल और डीएसटी प्रभारी सुखवीर सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर संचालकों को पहले ही पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी गाइडलाइन की जानकारी देकर उसका पालन करने के निर्देश दिए गए थे तथा उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद शुक्रवार को गोपालपुरा मोड़ स्थित एंजल थाई स्पा और एके फैमिली थाई स्पा की जांच में गाइडलाइन का उल्लंघन पाया गया। इस पर दोनों स्पा सेंटरों से 11 युवतियों और 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर के स्पा सेंटरों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी और गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here