श्रीमद्भागवत का महासंगम: सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा

0
37

जयपुर। जयपुर माली (सैनी) समाज विकास आदर्श संस्था के तत्वावधान में धर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 1 से 8 अगस्त तक सोडाला, स्वेज फार्म रोड स्थित सुंदर विहार के ‘नारायणगढ़ पैलेस में आयोजित होगी। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पं. मुरारीलाल महाराज प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक करेंगे।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सैनी ने बताया कि कथा का शुभारंभ शनिवार 1 अगस्त को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा स्वेज फार्म रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल नारायणगढ़ पैलेस पहुंचेगी। आठ दिवसीय इस ज्ञान यज्ञ के दौरान श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय व भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का समापन 8 अगस्त को पूर्णाहूति एवं पावन हवन-पूजन के साथ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here