अवैध हुक्का बार की छापेमारी में मैनेजर गिरफ्तार

0
39

जयपुर। राजधानी में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ जयपुर पूर्व पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में बजाज नगर थाना पुलिस ने लक्ष्मी मंदिर सिनेमा के पास संचालित ‘नाईट टेल कैफे’ पर छापा मारकर अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से कैफे के मैनेजर को गिरफ्तार कर 5 हुक्के, 5 चिलम, 5 पाइप, विभिन्न फ्लेवर तथा हुक्का संचालन में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है।

जयपुर पूर्व पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा ने बताया कि बजाज नगर थाना पुलिस को तकनीकी सूचना और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर लक्ष्मी मंदिर सिनेमा के पास स्थित ‘नाईट टेल कैफे’ पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान कैफे में ग्राहकों को अवैध रूप से हुक्का परोसा जाना पाया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 5 हुक्के, 5 चिलम, 5 पाइप, विभिन्न फ्लेवर और अन्य उपकरण जब्त कर लिए। पुलिस ने कैफे संचालक एवं मैनेजर राजीव बैरवा, पुत्र प्यारे लाल, निवासी लपावली, तहसील टोडाभीम, जिला करौली को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक गिरवर सिंह, हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह, कांस्टेबल सुंदरलाल, मनोज, भागीरथ तथा चालक कांस्टेबल जगन सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here