संत रविदास महाराज की जयंती वर्ष के उपलक्ष में भव्य कलश शोभायात्रा आज

0
47
The BJP will take the achievements of the Central and State governments to every citizen.
The BJP will take the achievements of the Central and State governments to every citizen.

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष में 5 अगस्त बुधवार को जयपुर स्थित सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में “समरसता संकल्प अभियान” के तहत पवित्र रज कलश वंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं इस समारोह की पूर्व संध्या पर 4 अगस्त मंगलवार को शाम 4 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने बताया कि शोभायात्रा विधानसभा के नजदीक स्थित मंडलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल होते हुए एसएमएस स्टेडियम स्थित खेलेश्वर महादेव मंदिर तक जाएगी।

शोभायात्रा में 1,100 महिलाओं की सहभागिता रहेगी। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, सुसज्जित बग्गियाँ एवं संत गुरु रविदास महाराज की आकर्षक झांकी शामिल रहेगी। सैनी ने बताया कि समरसता संकल्प अभियान समारोह सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here